Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

भारतीम महिला क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज को तीसरे वनडे में 5 विकेट से हराया, तीन मैचों की श्रृंखला में किया क्लीन स्विप

163 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही और केवल 23 रनों के स्कोर पर स्मृति मंधाना (04) और हरलीन देओल (01) पवेलियन लौट गईं। 55 के कुल स्कोर पर प्रतीका रावल (18) को हेली मैथ्यूज ने पवेलियन भेज भारत को तीसरा झटका दिया।

27 Dec 2024

भारतीम महिला क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज को तीसरे वनडे में 5 विकेट से हराया, तीन मैचों की श्रृंखला में किया क्लीन स्विप

वडोदरा। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने तीसरे वनडे मैच में वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला 3-0 से अपने नाम कर ली है। वेस्टइंडीज की इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 38.5 ओवर में 162 रन पर सिमट गई, जवाब में भारतीय टीम ने 28.2 ओवर में 5 विकेट पर 167 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। भारत ने पहला वनडे मैच 211 रन और दूसरा 115 रन से जीता था।

163 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही और केवल 23 रनों के स्कोर पर स्मृति मंधाना (04) और हरलीन देओल (01) पवेलियन लौट गईं। 55 के कुल स्कोर पर प्रतीका रावल (18) को हेली मैथ्यूज ने पवेलियन भेज भारत को तीसरा झटका दिया। 73 के कुल स्कोर पर कप्तान हरमनप्रीत कौर को एफी फ्लेचर ने बोल्ड कर भारत की मुश्किलें बढ़ा दीं। हरमनप्रीत ने 22 गेंदों पर 7 चौकों की बदौलत 32 रन बनाए।

यहां से जेमिमा रौड्रिग्स और दीप्ति शर्मा ने पांचवें विकेट के लिए 56 रनों की साझेदारी कर भारत स्कोर 129 तक पहुंचाया। इसी स्कोर पर करिश्मा रामहरक ने जेमिमा को आउट कर भारत को पांचवां झटका दिया। जेमिमा ने 29 रन बनाए। इसके बाद दीप्ति और रिचा घोष ने कोई और नुकसान नहीं होने दिया और भारत को 28.2 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाकर जीत दिला दी। रिचा ने छक्का लगाकर मैच का समापन किया।

दीप्ति 48 गेंदों पर 3 चौके और 1 छक्के की बदौलत 39 और रिचा 11 गेंदों पर 1 चौके और 3 छक्के की बदौलत 23 रन बनाकर नाबाद रहीं। दीप्ति शर्मा (6 विकेट और 39 रन) को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच और रेणुका सिंह ठाकुर को प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया।

वेस्टइंडीज की टीम 162 पर सिमटी, दीप्ति ने लिये 6 विकेट

इससे पहले दीप्ति शर्मा और रेणुका सिंह ठाकुर की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत भारत ने वेस्टइंडीज को 38.5 ओवर में केवल 162 रनों पर समेट दिया। दीप्ति ने 6 और रेणुका ने 4 विकेट लिए।

वेस्टइंडीज की तरफ से चिनेल हेनरी ने बेहतरीन अर्धशतक लगाते हुए 61 और शेमाइन कैम्पबेल ने 46 रन बनाए। इन दोनों के अलावा आलियाह एलीने ने 21 रन बनाए। वेस्टइंडीज के बाकी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


भारतीम महिला क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज को तीसरे वनडे में 5 व
163 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही और केवल 23 रनों के स्कोर पर स्मृति मंधाना (04) और हरलीन देओल (01) पवेलियन लौट गईं। 55 के कुल





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News